शादी के 38 दिन बाद प्रियंका ने किया खुलासा- ऐसे पति हैं निक, आए ये बदलाव
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले 1-2 दिसंबर को अमरीकन सिंगर निक जोनस संग शादी कर ली थी। बता दें कि इन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी। शादी के लगभग 38 दिन बाद प्रियंका ने शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी और पति के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। बता दें कि प्रियंका और निक शादी के बाद कई मौकों पर एक दूसरे की केयर करते नजर आ चुके हैं। अब हाल में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक कैसे पति हैं।
निक के बारे में किए ये खुलासे:
प्रियंका ने हाल में एक इंटरव्यू में पति को लेकर कई खुलासे किए। प्रियंका ने निक के बारे में तीन शब्दों में अपनी भावनाएं जाहिर की। इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि निक कैसे पति हैं। इस पर प्रियंका ने कहा- पति, शांत स्वभाव, बहुत ज्यादा प्यार करने वाला। प्रियंका की बातों से साफ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे के पति वफादार हैं।
ऐसे बिताते हैं साथ वक्त:
प्रियंका ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वे दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने की पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा,'हम पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इसी बीच हम एक दूसरे की भावनाओं का भरपूर सम्मान भी करते हैं। हम दोनों वर्किंग हैं और अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं, साथ ही हम दोनों अपने-अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि इसी बीच हम अपनी-अपनी प्राथमिकताओं से बेहद अच्छे से वाकिफ होते हैं।'
शादी के बाद प्रियंका की जिंदगी में आए ये बदलाव:
प्रियंका ने शादी के बाद आए बदलाव के सवाल पर कहा, निक पूरे दिन दुनियाभर की हवाई यात्रा करते रहते हैं। उनका अधिकतर समय फ्लाइट्स में ही बीतता है। शादी के बाद प्रियंका काफी खुश हैं और उनकी तस्वीरों से यह साफ झलकता है। फिलहाल निक और प्रियंका अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QzG6Km
No comments