मलाइका को लेकर अर्जुन कपूर ने दी फोटोग्राफर्स को ये बड़ी चेतावनी, कहा- उनके घर से...
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में हैं। आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच खबर आई है की अर्जुन ने मीडिया फोटोग्राफर्स को मलाइका की तस्वीरें खींचने से मना किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।
दरअसल, सुनने में आ रहा है की अर्जुन कपूर ने मीडिया फोटोग्राफर्स को कहा है कि वे मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर खड़े होना बंद करें। इस बात की पुष्टि अर्जुन के पीआर ने की है। उन्होंने बताया कि, 'हां, अर्जुन ने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया कि बिल्डिंग के बाकी लोगों को उनके ऐसा करने से दिक्कत होती है। उन्होंने खुशी-खुशी अर्जुन की बात को माना भी है।'
सूत्रों की मानें तो मलाइका की तस्वीर लेने के लिए फोटोग्राफर्स पूरी-पूरी रात उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। इसी वजह से अर्जुन ने फोटोग्राफर्स से कहा कि बाहर तस्वीरें खींचने तक ठीक है लेकिन इस तरह किसी के घर के बाहर खड़े रहना गलत है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sgY76E
No comments