वजन घटाने के लिए कराई गई सर्जरी ने ली 'गदर' फिल्म के इस एक्टर की जान, जानें मौत की दर्दनाक कहानी
बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन और सपोर्टिंग एक्टर के किरदार में नजर आने वाले मशहूर अभिनेता विवेक शौक की आज डेथ एनिवर्सरी है। विवेक 10 जनवरी, 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमें में थी। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले विवेक की मौत की कहानी बेहद अजीबोगरीब है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे हुई एक्टर की मौत...
विवेक का जन्म 21 जून, 1963 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। विवेक तकरीबन बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम चुके हैं। जहां इस इंडस्ट्री में सभी फिट और स्मार्ट दिखाने की चाह रखते हैं, वहीं विवेक की इसी चाह ने उनकी जान ले ली। एक समय पर विवेक का वजन तेजी से बढ़ने लगा था। इसे बाद विवेक ने ठाणे के एक नर्सिंग होम में 3 जनवरी, 2011 को वजन घटाने का ऑपरेशन (लिपोसक्शन सर्जरी) कराया था। सर्जनी से दो-तीन दिन बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। सर्जरी के बाद विवेक को अचानक ही एक साथ तीन बार दिल के दौरे पड़े। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए विवेक के परिवार वाले तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। इसके बाद वह जब तक हॉस्पिटल पहुंचते उनकी हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गई थी जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी शॉक भी दिए गए लेकिन उसका भी विवेक पर कोई असर नहीं हुआ था।
सूत्रों की मानें तो विवेक के दिल ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इससे पहले की उनकी हालत में कुछ सुधार हो पाता वह कोमा में चले गए थे। 7 दिन तक उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया। इसके बाद 10 जनवरी को डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। विवेक ने अपने फिल्मी कॅरियर में करीब 70 फिल्में की हैं। लेकिन सही तौर पर उन्हें 'गदर एक प्रेम कथा' से पहचान मिली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sgEagg
No comments