Breaking News

राज घराने से ताल्लुक रखती हैं किक्रेटर जहीर खान की पत्नी, फिल्मों में दे चुकी हैं कई बोल्ड सीन्स

'चक दे इंडिया' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस Sagrika Ghatge का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 8 जनवरी को कोल्हापुर के शाही राजघराने में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विजेंद्र घाटगे हैं। सागरिका के परदादा शाहो महाराज कोल्हापुर के महाराज थे। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं।

 

Sagrika Ghatge Zaheer Khan

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं सागरिका:
फिल्म 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सागरिका ने इसमें हॉकी प्लेयर की भूमिका अदा की थी। वह असल जीवन में भी हॉकी प्लेयर रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में उनके रोल मिलने की सबसे बड़ी वजह उनका हॉकी प्लेयर होना था। इस फिल्म के लिए सागरिका ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं फिल्म 'राश' के लिए सागरिका काफी सुर्खियों में आईं थीं क्योंकि उस फिल्म में उनका किसिंग सीन जमकर वायरल हुआ था।

 

Sagrika Ghatge

इंडियन क्रिकेटर से रचाई शादी:
सागरिका ने पूर्व भारतीय गेंदबाज Zaheer Khan से 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इनकी शादी में फैमिली के अलावा करीबी दोस्त भी मौजूद रहे थे। शादी के बाद जहीर-सागरिका ने 27 नवंबर को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में दिया था। गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात अंगद बेदी और बाकी कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SCN2Z8

No comments