शादी समारोह से महिला का पर्स चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
मध्य प्रदेश के भोपाल में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. शहर में एक शादी समारोह से महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये से ज्यादा है. शादी समारोह में हुई यह चोरी की वारदात विवाहस्थल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मामला खजूरी थाना इलाके का है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी व वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरों की जांच कर रही है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी चोर की पहचान की जा रही है और मामले की जांच में जुट गई है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VBIx32
No comments