GOOD NEWS : इस साल जून में सगाई करेंगे रणबीर और आलिया, जानिए कब करेंगे शादी
अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की है तब से ये दोनों एक दूसरे को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच रणबीर को कई बार आलिया भट्ट के घर भी स्पॉट किया गया है। हाल ही में आलिया भी रणबीर कपूर की फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर विदेश से लौटी हैं। इस तरह पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के मद्देनजर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों दोनों की सगाई और शादी की खबरें खूब वायरल हो रही है। आलिया के पिता महेश भट्ट भी एक इंटरव्यू में स्वीकार कर चुके हैं रणबीर एक अच्छा लड़का है। तो माना जा रहा है उनके पिता की तरफ से आलिया को मंजूरी मिल चुकी हैं।
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी चर्चा में रही थी तो इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। खबर है कि लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने का प्लान बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कपल इसी साल जून में सगाई करने जा रहा है। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जून एक-दुजे को पहना सकते हैं इंगेजमेंट रिंग
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में दोनों सितारें एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना सकते हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो साल के अंत यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।
'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद करेंगे शादी
बता दें कि इन दिनों आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। रणबीर और आलिया चाहते हैं कि शादी फिल्म की रिलीज के बाद या उसके आसपास हो ताकि फिल्म पर पूरा फोकस रहे।
आने वाली फिल्में
बात करें वर्कफ्रंट की तो आलिया भट्ट फिलहाल 'गली बॉय' फिल्म में व्यस्त हैं। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म गली के रैपर्स की कहानी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RizoOr
No comments