Breaking News

Happy Birthday Hrithik Roshan: सुजैन-ऋतिक की पहली मुलाकात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं, पहली नजर में दिल दे बैठे थे

बॅालीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 जनवरी, 1974 को हुआ था। ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। ऋतिक की डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म के हिट होते ही ऋतिक ने अपनी दोस्त सुजैन खान से शादी कर उन्हें अपना जीवन साथी बनाया था। क्या आपको पता है की दोनों की पहली मुलाकात कब, कहां और कैसे हुई थी। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं उनकी पहली मुलाकात के बारे में...

 

Hrithik Roshan with sons

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात:
ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद ही ऋतिक ने सुजैन से शादी कर ली थी। हालांक‍ि 14 साल बाद साल 2014 में दोनों कानूनी रूप से अलग हुए। दोनों के दो बेटे हैं। वहीं तलाक के बाद भी दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं दोनों अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाते भी नजर आते हैं। दोनों का कानूनी रूप से भले ही अलगाव हो गया है लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। दोनों ही अपनी कार में बैठे थे और जाम में फंसे थे। सुजैन को देखते ही ऋतिक ने अपना दिल दे बैठे थे।

 

Hrithik Roshan with rakesh Roshan

पोस्ट के जरिए पिता के कैंसर की दी जानकारी:
ऋतिक ने हाल ही में अपने पिता राकेश रोशन के कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैंने आज सुबह पापा से एक तस्वीर क्लिक कराने के लिए पूछा। मैं जानता था कि वो सर्जरी के दिन भी जिम में वर्क आउट मिस नहीं करेंगे। वो सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानता हूं। उन्हें हाल ही में थ्रोट कैंसर होने का पता चला है जो कि शुरुआती स्टेज पर है। वो बहुत ही बहादुर तरीके से इससे लड़ने के लिए तैयार है।' वहीं सर्जरी के बाद ऋतिक ने एक और पोस्ट के जरिए अपने पिता की मौजूदा स्थिती के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी सर्जरी कामयाब रही। वह जल्द ही घर लौट आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VEWWLQ

No comments