Breaking News

OMG! विद्या बालन को लगी ये अजीब बीमारी, करने लगी ऐसी हरकतें

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों एक ऐसी बीमारी जुझ रही हैं कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, विद्या को इन दिनों साफ-सफाई का भूत सवार हो गया है। जब भी उनका मन करता है वह इस काम को करके ही दम लेती हैं। बता दें कि इस बीमारी का नाम ओसीडी है। यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (Obsessive Compulsive Disorder)। ये बीमारी आम तौर पर ज्यादा स्ट्रेस लेने से होती है। साथ ही यह बीमारी किसी चीज के इंफेक्शन से भी हो जाती है।

 

vidya balan

विद्या बालन के व्यवहार में आया बदलाव
इस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद विद्या बालन के व्यवहार में भी बदलाव आया है। दरअसल, इस बीमारी के चलते ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर की कमी हो जाती है। असल में इस बीमारी में ऐसा होता है कि इंसान बार-बार एक ही काम को करता रहता है। इस बीमारी में मुख्य तौर पर इंसान को साफ-सफाई रखने का फितूर सवार हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित रोगी को आसपास ही नहीं खुद में भी गंदगी दिखती रहती है। अगर कोई गंदी चीज छू जाए तो रोगी तब तक हाथ धोते रहते हैं जब तक उनका दिमाग उन्हें न कहें। ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के लिए आनुवांशिकता, ब्रेन में सेरोटोनिन नामक न्‍यूरोट्रांसमीटर की कमी, इंफेक्‍शन, स्‍ट्रेस आदि चीजें जिम्‍मेदार होते हैं।

 

 

vidya balan

घर में चप्पल नहीं पसंद
विद्या बालन को अपने आसपास सफाई बहुत पसंद है। अगर उन्हें अपने आसपास थोड़ी सी भी धूल मिट्टी दिख जाती है तो उनके दिमाग के नेगेटिव हॉर्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं। इसके चलते उन्हें एलर्जी हो जाती है। सिर्फ यही नहीं विद्या को यह भी पसंद नहीं है कि उनके घर में कोई चप्पल पहनकर घूमे।

 

vidya balan

एन.टी. रामाराव की बायोपिक में हैं बिजी
विद्या बालन ने हाल में अपने पति के साथ हैप्पी न्यू ईयर मनाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी। विद्या बॉलीवुड की कई फिल्में कर चुकी हैं और इनकी अगली फिल्म आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एन.टी.रामाराव की बायोपिक होगी जिसमें वह एन.टी.रामाराव की पत्नी का किरदार अदा करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FdHy3e

No comments