VIDEO: नगर पालिका CMO 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के दमोह में सरकार पीएम आवास योजना के तहत प्रस्तावित घर की दूसरी रकम जारी करने की एवज में नगर पालिका में राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित और नगर पालिका सीएमओ प्रियंका झरिया को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नगर पालिका सीएमओ प्रियंका झरिया राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित के मार्फत 10000 रुपये की रिश्वत ले रही है. लोकायुक्त टीआई संतोष जाबरा ने बताया कि आरोपी सीएमओ ने पीएम आवास योजना के तहत राजू ठाकुर और उसकी मां लक्ष्मी ठाकुर से आवास की दूसरी किस्त जारी करने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत के बाद लोकायुक्त ने तस्दीक कर दोनों को नगरपालिका के सामने हटा बस स्टेंड से पकड़ा है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2sfYJt7
No comments