VIDEO: बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलने लगा कपास से भरा ट्रक
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना इलाके के ग्वालू घाट पर अचानक एक ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा. ट्रक कपास से भरा हुआ था, जो आग लगने के कुछ देर बाद ही जलकर खाख हो गया. बताया जा रहा है कि इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर सुबह करीब पांच बजे के आस-पास बलवाड़ा के ग्वालू घाट में कपास से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक की वायरिंग जलने लगी. इससे पहले की ट्रक चालक कुछ समझ पाता, पूरे ट्रक में आग फैल गई और ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना के बाद बलवाड़ा थाना पुलिस और बडवाह से फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2H5gmpY
No comments