VIDEO: पर्यावरण को बचाने के लिए नर्मदा की परिक्रमा कर रही हैं जर्मनी की मोन्या
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में विदेशी महिला मां नर्मदा की पदयात्रा कर रही है. जर्मनी की रहने वाली मोन्या ने 8 दिसंबर को अमरकंटक पंचधारा से यात्रा शुरु की, जो डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, सूरजकुंड होते हुए होशंगाबाद पहुंची. मोन्या के साथ सचिन और अमेरिकन आर्मी की नौकरी छोड़कर आए सजेष भी है. नर्मदा नदी की यात्रा कर रही जर्मनी की मोन्या का कहना है कि नदियां और मानव संस्कृति एक ही यात्रा है, इनके अस्तित्व को बचाने के लिए इनके आस-पास के लोगों और पर्यावरण को बचाना जरूरी है. उनका कहना है कि उन्हें यह अनुभव हुआ है कि मां नर्मदा जीवित है और जो मांगों वह देती है, जो पूछो वह बताती है. 3 साल पहले जर्मनी के हनव से गंगा यात्रा पर आई मोन्या अब नर्मदा के विषय में पता चला तो वह नर्मदा परिक्रमा पर निकल पड़ी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2FdJTw1
No comments