Breaking News

VIDEO: जबलपुर के लॉर्डगंज मार्केट में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पाया काबू

मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात एक बजे लॉर्डगंज थाना इलाके के निवाड़ स्थित लैया मार्केट में भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अतिक्रमण होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना भी दमकल को करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुप्ता संस की लैया और चने की दुकान है. देर रात करीब एक बजे दुकान से आग उठने लगी और तुरंत दमकल वाहन का सूचना दी गई. इसके बाद आप पर काबू पाया जा सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. आग लगने से यहां रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया और लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Ay2rD6

No comments