VIDEO: इंजीनियर मंजू ने लिया पढ़ाने का जिम्मा, मेहनत-मजदूरी के बाद पढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं
मध्य प्रदेश में देवास जिले की एक युवती ऐसे महिलाओं की जिंदगी सवारने में लगी हुई है जो मजदूरी किया करती हैं. मंजू सुनवानी महाकाल गांव में रहने वाली करीब 45 महिलाओं को पढ़ाने का काम कर रही हैं. खुद बी.ई तक पढ़ाई करने वाली मंजू प्रतिदिन समय निकाल कर इन महिलाओं को शिक्षित करने का काम कर रही हैं. दरअसल देवास जिले के हाटपीपल्या विधानसभा के सुनवानी महाकाल की महिलाएं कुछ समय पहले खेतों में मजदूरी के साथ ही घर का काम भी करती थी. लेकिन इस गांव की महिलाएं पढ़ाई पर भी ध्यान दे रही है. मंजू अपने मेहनत और लगन से इन महिलाओं को साक्षर कर उनके जीवन में नई खुशहाली लाने का काम कर रही हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2TDAn8h
No comments