Breaking News

Birthday Special : नेहा धूपिया के पति की EX रह चुकी हैं ये एक्ट्रेस, उनके अलावा सलमान और इमरान से भी है खास कनेक्शन

अपने Belly Dance से सबके होश उड़ाने वाली 'दिलबर गर्ल' डांसर और मॉडल nora fatehi का आज जन्मदिन है। आज नोरा अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। नोरा ही नहीं आज उनसे जुड़े एक और खास शख्स का जन्मदिन है। ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस Neha Dhupia और नोरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड एक्टर Angad Bedi हैं। बता दें कि अंगद आज 36 साल के हो गए हैं। आज हम नोरा और अंदग के जन्मदिन पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है...

 

nroa fatehi

नोरा के लिए पिछला साल रहा लकी:
साल 2018 की बात करें तो ये साल नोरा के लिए काफी खास रहा है। एक ओर जहां उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से बॉलीवुड में जगह बना ली तो वहीं अब सलमान खान की 'भारत' फिल्म में भी नजर आएंगी। साउथ एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली' में नोरा के डांस को काफी पसंद किया गया था। उसी के बाद से ही उनके डांस के सभी दीवाने हो उठे थे। नोरा न सिर्फ हिंदी बल्कि कई और भाषाओं के गानों पर भी बैली डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं।

 

nroa fatehi with angad bedi

अंगद और नोरा ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो:
नोरा का नाम सबसे पहले नेहा धूपिया अंगद बेदी के साथ जुड़ा था। कई साल पहले बी-टाउन में चर्चा थी की नोरा और अंगद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी स्वीकार नहीं किया। बता दें कि दोनों के नजदीकियों की खबरें उस वक्त सामने आना शुरू हो गई थीं जब दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने लगे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और नोरा और अंगद ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया। मजेदार बात तो ये रही कि बीते दिनों दिये एक इंटरव्यू में नोरा ने अंगद बेदी को पहचानने तक से इंकार कर दिया था।

 

nroa fatehi with <a href=Salman khan" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/06/nora3_4091168-m.jpg">

सलमान और इमरान से भी है खास रिश्ता:
नोरा का अंगद से ही नहीं बल्कि सलमान खान और इमरान हाशमी से भी खास कनेक्शन रहा। नोरा ने 'बिग बॉस सीजन 9' में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। शो में दोबारा एंट्री करने के पीछे मेन कारण सलमान खान ही थे। दरअसल, नोरा ने खुद स्वीकार किया था कि वह सलमान खान से प्यार करती हैं। नोरा ने सलमान के लिए कहा था, 'वह सबसे शानदार हैं। मेरे शो का हिस्सा बनने का मुख्य कारण वही हैं। वह एक अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। मुझे उम्मीद है कि जब मैं उनसे मिलूं तो वह मुझे पसंद करेंगे।' वहीं नोरा को इमरान हाशमी के साथ 'मिस्टर एक्स' फिल्म में रोमांस करते हुए देखा जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RCZ1Vn

No comments