Breaking News

करिश्मा के इस कमेंट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं करीना, जानें आखिर ऐसा क्या कहा...

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही अपनी ड्रेसिंग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में करीना ने 'लैक्मे फैशन वीक' में अपना जलवा बिखेरा है। इस मौके पर करीना ब्लैक हाइ स्लिट ऑफ शॉल्डर गाउन लुक में बेहद ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं। वहीं इस ड्रेस के साथ करीना ने मिनी गॉगल्स पहने थे। इस दौरान की करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन अब इन तस्वीरों की वजह से करीना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गर्इ हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की करीना को किसी आैर ने नहीं बल्कि उन्हीं की बड़ी बहन करिश्मा ने ट्रोल किया। आइए जानते हैं कि आखिर करिश्मा ने एेसा क्या कहा...

 

Kareena Kapaoor

करिश्मा की वजह से ट्रोल हुर्इं करीना:
करीना हाल ही में 'लैक्मे फैशन वीक' के आखिरी दिन की शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने अपने लुक से मानों रैंप पर आग लगा दी हो। लेकिन उनका ये लुक शायद उनकी बहन करिश्मा को ज्यादा पसंद नहीं आया। करीना ने शो के दौरान मिनी गॉगल्स पहने थे। बस फिर क्या था करिश्मा ने करीना को इन्हीं शेड्स को लेकर ट्रोल कर दिया है। हाल ही में करिश्मा ने करीना के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'कृपया ये ग्लासेज तैमूर के लिए भेज दो।' इसके साथ ही करिश्मा ने फनी इमोजी भी बनाए हैं। करिश्मा कपूर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karishma Kapoor <a href=kareena a Kapaoor " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/06/kareena3_2_4092645-m.jpg">

'लक्मे फैशन वीक' में दिखा इन सितारों का जलवा:
करीना के अलावा 'लक्मे फैशन वीक' में अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, भूमि पेडनेकर ने रैंप पर जलवा बिखेरा। वहीं अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के शो में शो स्पॉटर थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t7vCJ5

No comments