जानिए A R Rahman ने आॅस्कर अवॉर्ड में जाने से पहले क्यों छोड़ दिया था खाना-पीना
आॅस्कर विनिंग फिल्म Slumdog Millionaire के रिलीज को दस साल पूरे हो चुके हैं। anil kapoor और Dev Patal स्टारर इस फिल्म ने पूरी दुनिया में तारीफें बटोरी थीं। साथ ही फिल्म को कई इंटरनेशलन अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। हॉलीवुड के मशहूर ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी 'स्लमडॉग मिलेनियर' फिल्म की खूब चर्चा रही। वहीं म्यूजिशियन और सिंगर ए आर रहमान को दो-दो अवॉर्ड मिले थे। हाल ही में फिल्म के 10 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई थी। इस दौरान इस फिल्म से जुड़े कई स्टार्स ने शॉकिंग खुलासे किए। वहीं एआर रहमान ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया। आइए जानते हैं उस बारे में...
सेलिब्रेशन पार्टी में ए आर रहमान से जब ये पूछा गया कि ऑस्कर समारोह की शाम वह कैसा महसूस कर रहे थे। इस पर रहमान ने कहा, 'वास्तव में कुछ भी नहीं। मैंने बस समारोह में पतला दिखने के लिए खाना-पीना छोड़ दिया था।'
बता दें कि रहमान को साल 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के ओरिजिनल स्कोर और उसके एक गीत 'जय हो' के लिए दो अकादमी पुरस्कार मिले थे। इसी के बाद से ही रहमान रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RINROG
No comments