VIDEO: खेत में आया 12 फीट लंबा और 300 किलो वजनी मगरमच्छ
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में इन दिनों लोग मगरमच्छ से परेशान हैं. नदी का पानी सूखने की वजह से आए दिन मगरमच्छ बाहर निकलकर किसानों के खेतों में और गांव में घुस रहे हैं. इससे लोगों में दहशत का माहौल है.यहां एक महीने में लगातार पांचवीं बार मगरमच्छ के खेत-खलिहान और गांव में घुसने की घटना सामने आई है. जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कोयलाखेड़ा गांव में 12 फीट लंबा और 300 किलो वजन का एक मगरमच्छ एक किसान के खेत में घुस गया. किसान और गांव वालों ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी. टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से भारी-भरकम मगरमच्छ को रेस्क्यू किया. अब उसे गांधीसागर बांध में छोड़ा जाएगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2MR9L1r
No comments