VIDEO: जमीन बचाने के लिए कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे आदिवासी
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अपनी जमीन बचाने के लिए आदिवासी महिला और पुरुष कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने बैठ गए. शिवपुरी के सुरवाया थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव के आदिवासियों का कहना है कि शासन ने उनको जो पट्टे दिए थे वह जमीन गांव के दबंगों ने छुड़ा ली और पिछले लंबे समय से वे वन भूमि पर रह रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले प्रशासन ने आदेश जारी कर उन्हें वहां से हटाया जा रहा है. कलेक्टर की अनुपस्थिति में अधिकारी वहां आदिवासियों से मिलने आ रहे हैं, लेकिन बिना किसी आश्वासन के ही लौट रहे हैं. आदिवासी लोगों का कहना है कि उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाए जाए और दबंगों से जमीन पर से कब्जा हटाया जाए. इन लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन नहीं मिलेगी वे यहां से नहीं जाएंगे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GaTuUQ
No comments