Breaking News

VIDEO: बंदर की मौत पर यहां रखी गई तेरहवीं, लोगों ने कराया मुंडन

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बंदर की दुर्घटना में मौत के बाद उसकी शवयात्रा निकालकर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया. इतना ही नहीं, इसके बाद तीसरा और तेरहवीं भी रखी गई. और तो और, बंदर की शवयात्रा में कंधा देने वाले राधेश्याम ने अपना मुंडन तक करा लिया. मामला जिले के पिपलिया मंडी का है, जहां कुम्हार मोहल्ले में एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू मान्यता के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार किया. तीसरे पर लोगों ने मुंडन कराया और तेहरवीं पर बाकायदा मृत्‍युभोज भी दिया गया. कार्यक्रम के आयोजकों का मानना है कि बंदर बजरंगबली का ही रूप है और मानव सभ्यता के इतिहास के मद्देनजर बंदर हमारे पूर्वज भी हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Gqbfii

No comments