Breaking News

VIDEO: सेना से रिटायर होकर लौटे गांव के बेटे और छोड़ने आए साथि‍यों का अभूतपूर्व सम्‍मान

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के मंडी थाना इलाके के बिजौरी गांव में किसान लीला किशन के बेटे नीतेश 19 साल की सेवा के बाद सेना से सेवानिवृत्‍त हुए हैं. रिटायरमेंट के बाद ग्रामीणों ने नीतेश और उनकी यूनिट के साथियों का सम्मान किया. गांव में इस प्रकार का सम्मान पाकर भारतीय सेना के जवान गदगद हो गए. सभी गांव वालों ने खास अंदाज में सेवानिवृत्‍त सैनिक और उनके तीन सथियों का स्वागत किया. ग्रामीण ने खुली जीप में चारों सैनिकों का जुलूस निकाला. नीतेश के साथ आए सैनिकोंं का कहना था कि उन्होंने यह सुना था कि मालवा क्षेत्र में जवानों की पूजा होती है, लेकिन आज उन्होंने इस गांव में सैनिकों की पूजा होते हुए देख भी लिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए इस प्रेम से वे अभिभूत हैं भारतीय सेना के जवान होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Da6AO3

No comments