VIDEO: खादी ग्राम उद्योग के डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट मैनेजर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने खादी ग्राम उद्योग के मुख्यालय पर छापेमारी कार्रवाई करते हुए डिप्टी डायरेक्टर एसआर पंवार और सहायक प्रबंधक बीएस कटुके को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि विभाग के कर्मचारी एसआर कोली, जिन्हें पहले रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा था, लेकिन कोर्ट से बरी हो गए थे. कोली विभाग में बहाली के लिए गए तो दोनों अधिकारियों ने उनसे चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी . मामले की शिकायत कोली ने लोकायुक्त में की. लोकायुक्त ने शिकायत की जांच कर पहले दोनों अधिकारियों की बातचीत ट्रेप की और बाद में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GfuZG7
No comments