Breaking News

आयकर छापा : 0001 नंबर की इम्पोर्टेड गाड़ियां थीं अश्विनी की पहचान, देखें VIDEO

इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई के दौरान अफसरों को अश्विनी की महंगी कारों के शौक के बारे में पता चला है. अश्विनी की पहचान 0001 नंबर के तौर पर होती है. प्लेटिनम प्लाजा में एक ही जगह अश्विनी की लैंडरोवर के साथ विंटेज, जगुवार, मर्सिडीज वैन समेत 10 से ज्यादा इम्पोर्टेड गाड़ियां खड़ी हैं. सभी गाड़ियों के नंबर 0001 है. इसके अलावा वह महंगे लाइसेंसी हथियार भी रखता है. बता दें कि अश्विन भोपाल के आर्म्ड डीलर हैं. आयकर विभाग ने इनके घर से नौ करोड़ रुपए मिलने की जानकारी दी है. माना जाता है कि अश्विन की सीएम हाउस तक सीधे पहुंच थी. बताया जा रहा है कि प्रवीण कक्कड़ इन्हीं के माध्यम से डीलिंग करता था. भोपाल में प्लेटीनम प्लाजा की छठी मंजिल पर प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा का निवास है. दोनों ही प्रवीण कक्कड़ के बेहद करीबी माने जाते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G3XHYR

No comments