Breaking News

यहां से भी कटा सनी लियोनी का पत्ता! सलमान ने उन्हें रिप्लेस कर इस हसीना को बनाया 'दबंग 3' की 'आइटम गर्ल'!

'दंबग' स्टार Salman Khan इन दिनों फिल्म 'Dabangg 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक के बाद एक फिल्म को लेकर दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। 'दबंग 3' फिल्म के हर भाग में एक Item Song जरूर होता है जो साल का सुपरहिट गाना बन जाता है। इस नए भाग के लिए भी भाईजान एक एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। खबरें थी कि इस बार 'दबंग 3' में एक्ट्रेस Sunny Leone आइटम नंबर करेंगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनने में आया है की उन्हें एक्ट्रेस Mouni Roy ने रिप्लेस कर दिया है।

 

sunny-leone-out-mouni-roy-in-for-salman-khan-dabangg-3-item-song

बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा और अरबाज खान इस गाने के लिए सनी लियोनी को ही लेना चाहते थे लेकिन सलमान खान ने इसके लिए मौनी रॉय का चुनाव किया।

 

salman-khan-mouni-roy

बता दें कि पहली 'दबंग' में मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम' किया था जबकि 'दबंग 2' में आइटम नंबर 'फेविकोल से' करीना कपूर ने किया था। यह गाने सुपरहिट साबित हुए थे, ऐसे में देखना होगा की 'दबंग 3' का यह गाना कितना हिट साबित होता है।

salman-khan

गौरतलब है की 'दबंग 3' के अलावा जल्द ही सलमान खान फिल्म 'भारत' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I1tVWX

No comments