Breaking News

सलमान भाई को लेकर ये क्या बोल गए अरबाज खान, कहा- उनके दम पर कुछ नहीं...

अरबाज खान ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अरबाज ने पहली बार अपने कॅरियर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब तक मैंने जो भी हासिल किया है वह अपने दम पर किया है। इसलिए नहीं कि सलमान खान मेरा भाई है। बता दें कि अरबाज फिलहाल अपने भाई सलमान की फिल्म 'दबंग 3' को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

salman khan

अरबाज खान ने कहा कि मैंने अब तक 70 फिल्में की हैं। इंडस्ट्री में ऐसे लोग भी हैं जिन्हें दो फिल्मों के बाद अभिनय करने को नहीं मिलता। मैंने पिछले दो दशक से ज्यादा समय से फिल्म जगत में हूं। मैं सलमान खान का भाई हूं इसलिए कोई मुझे काम देने वाला नहीं है। सलमान के कारण लोग मुझे एक या दो फिल्में दे सकते हैं लेकिन कोई भी मेरा कॅरियर नहीं बना सकता।' इसके आगे उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता के कारण काम मिल रहा है। मैं यहां अपने बूते खड़ा हूं।

salman khan

आपको बता दें कि अरबाज ने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘दरार’ से कॅरियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में उनके अपोजिट जुही चावला थी। उनकी कुछ हिट फिल्मों में 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर', 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट', 'हलचल' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GvAdLq

No comments