Breaking News

सलमान की इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडिस को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि यह जोड़ी फस्र्ट टाइम साउथ मूवी 'किरिक पार्टी' के रीमेक में काम करेंगी। लेकिन इस जोड़ी के फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब खबर आई कि 'किरिक पार्टी' का हिंदी रीमेक पोस्टपोन हो गया है। अब इन दोनों स्टार्स के फैंस ये जानकर खुश होंगे कि ये जोड़ी पहली बार फिल्म 'चश्मे बद्दूर' के सीक्वल में नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म के निर्माता स्क्रिप्ट के साथ कार्तिक और जैकलीन से मिले हैं और उन्हें पूरा कॉन्फिडेंस है कि यह जोड़ी इस सीक्वल में काम करेगी। साथ ही खबर है कि जैकलीन को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और जल्द इसके लिए हामी भर सकती हैं।

 

Kartik Aaryan

फिल्म को यादगार बनाएंगे कार्तिक
निर्माताओं को यकीन है कि कार्तिक आर्यन ना सिर्फ इस फिल्म में अपनी वैल्यू एड करेंगे बल्कि वह इस प्रोजेक्ट को यादगार बनाने में कामयाब होंगे। उनकी कई फिल्मों ने 80 से 100 करोड़ का करोबार किया है और वो ऐसी ही फिल्मों को हिट कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 'चश्मे बद्दूर' एक फनी और कॉमेडी मूवी है। रिपोट्र्स के मुताबिक, निर्माताओं की कार्तिक से बात चल रही हैं, फिलहाल कार्तिक आगामी मूवी 'लव आजकल 2' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर मुंबई पहुंच गए हैं। अब जल्द ही निर्माता उनके साथ मीटिंग कर बाकी बची औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।

Kartik Aaryan

पहली बार कार्तिक के साथ जैकलीन
अगर सबकुछ ठीक रहा तो फैंस को सिल्वर स्क्रिन पर जैकलीन और कार्तिक की फ्रेश जोड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इससे पहले भी कार्तिक और जैकलीन की केमिस्ट्री पर्दे पर दिख चुकी है। लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड में वे दोनों साथ नजर आए थे।

Kartik Aaryan

सारा के साथ कर रहे हैं 'लव आजकल 2'
'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सक्सेस के बाद से ही कार्तिक के सितारे बुलंदियों को छू रहे हैं। कार्तिक की झोली में इन दिनों बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लुका छुपी' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। वहीं कार्तिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक संग सारा अली खान नजर आएंगी। सारा अली खान की यह तीसरी फिल्म है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GPDaaW

No comments