Breaking News

क्या सलमान खान ने किया शिवलिंग का अपमान? मच गया बवाल, अब दबंग खान का जबाब हो रहा तेजी से वायरल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की बिजी में बिजी हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। शूटिंग के दौरान भगवान शिवलिंग का अपमान का मामला सामने आया है।

 

 salman khan

खबरों के अनुसार शिवलिंग पर लगाए गए तखत का मामला अब तेज होने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने सलमान खान पर हमला बोलते हुए हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। यहां शूटिंग की समाप्ति के बाद सलमान ने इस पर अपनी सफाई भी दी है।

 

 

सलमान ने कहा, 'शिवलिंग की सुरक्षा के लिए बॉक्स लगाया गया था और मैं स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, यदि आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते हैं तो मैं तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा। आपको बता दें कि सलमान अपने भाई अरबाज के बेटे के साथ इंदौर पहुंचे थे।

 salman khan

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवलिंग को तखत से ढका गया था, इस पर धीरे-धीरे विवाद बढ़ना तेज हो गया। हालांकि मामले के जोर पकड़ते देख दोपहर बाद तखत को हटा दिया गया था और शाम होते सलमान को इस पर सफाई देनी पड़ी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OPihPC

No comments