Breaking News

जाह्नवी कपूर ने ब्वॅायफ्रेंड- क्रश समेत बताए अपने कई 'बैडरूम सीक्रेट', फिर कहा- काश ये सब पापा न देखें!

बॅालीवुड इंडस्ट्री की फ्रेश फेस एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने पिछले साल फिल्म 'Dhadak' से बॅालीवुड में डेब्यू किया है। तभी से वह फैंस के बीच काफी पॅापुलर हैं। Social Media पर भी जाह्नवी को काफी पसंद किया जाता है। बता दें एक्ट्रेस हाल में वूट के शो 'feet up with the stars का हिस्सा बनी। जहां उनसे कई नॅाटी सवाल पूछे गए। इस दौरान जाह्नवी ने अपने कई Bedroom Secrets भी बताए।

 

janhvi-kapoor-reveal-bedroom-secrets-boyfriends-and-crushes

शो के दाैरान उनसे पूछा गया की वह बैडरूम में क्या पहनकर सोती हैं। इसके जवाब में जाह्नवी ने कहा, मैं बहुत ही गंदे दिखने वाले नाइट सूट्स में सोना पसंद करती हूं। क्योंकि वह जितने गंदे से दिखते हैं उतने ही कंफरटेबल होते हैं। इसके बाद जाह्नवी से पूछा गया की ऐसी क्या चीज है जिसके बिना वह नहीं सो सकती। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपनी चुस्की (बोतल) के बिना नहीं सो सकती।

 

janhvi-kapoor-bedroom-secrets

एक्ट्रेस ने शो के दौरान यह भी बताया की वह राजकुमार राव की कितनी बड़ी फैन हैं। साथ ही वह चाहती हैं कि एक बार राजकुमार के साथ काम कर पाएं। जाह्नवी ने शो के दौरान अपनी एक आदत का जिक्र करते हुए कहा की उन्हें लोगों के साथ फ्लर्ट करना बहुत पसंद है। वह इसलिए नहीं की वो उनसे इंप्रेस्ड हो जाती हैं, बल्कि इसलिए की जब भी वह किसी से फ्लर्ट करती हैं तो सामने वाले अपनी बात खुलकर कहते हैं।

janhvi-kapoor

साथ ही शो के बीच में जाह्नवी ने धीरे से कहा की काश पापा इस शो को न देखें। इससे इतना तो साफ है की शो के दौरान उनकी कई बातें ऐसी सामने आई हैं जो बोनी कपूर नहीं जानते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FTP0zk

No comments