मुंबई बम ब्लास्ट मामले में संजय का वो 'काला सच' जानती थी परवीन बाबी, बताने की कोशिश की तो कहा- जान से मार दूंगा...
बॅालीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी देश की जानी-मानी अदाकाराओं में से एक रही हैं। देश की टॅाप एक्ट्रेस रही परवीन ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। एक ओर जहां उन्हें शोहरत हासिल हुई वहीं निजी जिंदगी में वह मानसिक तनाव के कारण जान से हाथ धो बैठी। क्या आप जानते हैं एक बार परवीन ने दावा किया था की वह मुंबई बम ब्लास्ट मामले में संजय दत्त का वो सच जानती हैं। उनके पास संजय के खिलाफ सबूत भी थे।
जी हां, 1993 के मुंबई बम धमाकों में संजय दत्त को गैर कानूनी रूप से AK-56 रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह 18 महीने जेल में रहे थे। तब ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें निर्दोष बता रहे थे। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी, जिसने न केवल संजय दत्त के खिलाफ मोर्चा खोला था बल्कि यह दावा किया था की उनके पास संजय के खिलाफ सबूत है।
29 जुलाई, 2002 को टाडा कोर्ट से जुड़े सूत्रों ने यह खुलासा किया था कि परवीन बाबी ने अपने पास संजय दत्त के खिलाफ सबूत होने का दावा किया था। परवीन ने जज पी. डी. कोड़े को लिखा था कि उनके पास बम ब्लास्ट केस में संजय के खिलाफ बहुत मटेरियल है। 5 अगस्त, 2002 को यह खबर छपी थी कि जज कोड़ा ने परवीन से सभी सबूत मंगाए थे। लेकिन वे अदालत नहीं पहुंचीं।
इसके बाद 8 अगस्त, 2002 को परवीन ने कोड़ा को इन्फॉर्म किया कि वे सबूत के तौर पर तैयार किया गया 33 पेज का एफिडेविट लेकर अदालत नहीं पहुंच सकतीं। क्योंकि उन्हें जान से मारने धमकी मिल रही है।
परवीन ने कोड़े से यह निवेदन भी किया था कि एक आयुक्त नियुक्त कर सबूत उनके घर से कलेक्ट करवा लें। इसके बाद जज ने 19 अगस्त, 2002 की तारीख देते हुए सीबीआई को मामले की जांच का निर्देश दिया था और संजय से भी उनका पक्ष लिखित रूप में मांगा था। हालांकि, 19 अगस्त की सुनवाई में परवीन की याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का दावा भी मीडिया में किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgPJ7I
No comments