Breaking News

बड़ी उम्र के किरदार पर अनुपम खेर और नरगिस दत्त को लेकर भूमि ने कही ऐसी बात

अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू शोप शूटर्स की भूमिका में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के पोस्टर सामने आया थे जिसमें इन दोनों अभिनेत्रियों ने 60 साल की उम्र से ज्यादा शूटर्स के अवतार में नजर आई थी। फिल्म के लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा था कि इन किरदारों के लिए ऐसी अभिनेत्रियों का चुनाव करना चाहिए था जो वाकई उम्रदराज हों। इसको लेकर फिल्म की प्रोड्यूसर ने हाल ही खुलासा किया है कि 15 एक्टर्स ने इन किरदारों से इनकार कर दिया था।

 

Bhumi Pednekar

फिल्म की को-प्रोड्यूसर निधि परमार ने बताया कि हमने 55 से 60 साल की उम्र वाले कई सीनियर एक्टर्स से मुलाकात की थी लेकिन कोई इन किरदारों के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके अलावा कई युवा एक्टर्स भी अपने आपको बूढ़े किरदारों में नहीं देखना चाहते थे। हालांकि भूमि और तापसी ने इन रोल के लिए काफी उत्साह दिखाया है।

Bhumi Pednekar

इस बारे में तापसी ने कहा कि मैंने 30 से ज्यादा की उम्र होने के बाद भी कॉलेज की लड़की का किरदार निभाया है लेकिन इसे लेकर किसी ने भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। मेरे रोल को लेकर कई लोग काफी हैरान भी थे। वहीं भूमि ने भी इस मामले में कहा कि सिनेमा में हमेशा से ही लोग अपनी उम्र से ज्यादा का रोल निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा जब अनुपम खेर ने फिल्म 'सारांश' और 'मदर इंडिया' में नरगिस ने अपनी उम्र से ज्यादा के रोल किए थे। हम अपनी उम्र से कम के रोल निभा सकते हैं तो बड़ी उम्र के किरदारों में क्या दिक्कत है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म इस साल 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PCcs8t

No comments