Breaking News

इस अभिनेत्री पर लगाया श्रीदेवी की मौत का इल्जाम, यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखी ऐसी घटिया बात..

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हुआ था। उनकी मौत होटल के बाथटब मे डूबने की वजह हुई थी। इस मामले पर एक ट्रोल ने श्रीदेवी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पर बहुत घटिया कमेंट किया है। ट्रोल ने इस अभिनेत्री को को-स्टार्स के लिए बैडलक बताया है। वहीं अभिनेत्री ने भी ट्रोल को बहुत करारा जवाब दिया है।

 

दरअसल,श्रीदेवी के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रिया आनंद पर एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री की मौत का इल्जाम उन पर लगाया। ट्रोल ने लिखा,'प्रिया के साथ काम करने के बाद श्रीदेवी और जेके रितेश की डेथ हो गई। क्या प्रिया आनंद को-स्टार्स के लिए बैडलक हैं?'

 

इस अभिनेत्री पर लगाया श्रीदेवी की मौत का इल्जाम, यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखी ऐसी घटिया बात..

इस पर एक्ट्रेस ने उस यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा,'सामान्य तौर पर मैं आपके जैसे लोगों को जवाब नहीं देती हूं। लेकिन बस इतना बता देना चाहती हूं कि आपने जो कहा है वह बहुत ही सेंसिटिव है। समझ सकती हूं कि सोशल मीडिया पर मूर्खता करके निकल जाना बहुत आसान है लेकिन आपने मेरे दोस्त आपने नीचता की हद कर दी। मैं तुम्हें और नीचा दिखाने वाला जवाब नहीं दे पाऊंगी।' प्रिया के इस ट्वीट के बाद ट्रोल को अपनी गलती का अहसास हो गया। उसने अभिनेत्री से माफी मांगते हुए लिखा कि उसे लगा था कि वह ट्वीट नहीं पढ़ेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Gxhsar

No comments