बॉलीवुड का यह अभिनेता था इतना दबंग, पाकिस्तान जाकर मुशर्रफ को सुनाई थी ऐसी खरी-खोटी, लग गया था प्रतिबंध
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान का 27 अप्रेल, 2009 को बेंगलुरु में लंग कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनके पिता जुल्फिकार अली शाह खान एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। फिरोज खान का परिवार पहले अफगानिस्तान के गजनी में रहता था। बाद में वे भारत आ गए। फिरोज खान काफी दबंग थे और बेबाक बोलने के लिए काफी मशहूर थे। यहां तक की उन्होंने पाकिस्तान में जाकर ऐसा कुछ बोला था कि उनके पाकिस्तान आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
दरअसल, वर्ष 2006 में फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म 'ताजमहल' के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान के लाहौर गए थे। फिरोज खान की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी बहुत अच्छी थी। यहां उन्होंने खुलेआम पाकिस्तान के खिलाफ बोला था। उन्होंने कहा था,'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं। प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था लेेकिन आज हालात देखिए लोग एक दूसरे को मार रहे हैं।' फिरोज खान की उस सभा में करीब 1 हजार लोग मौजूद थे।
बता दें कि उस वक्त भारत में पीएम मनमोहन सिंह थे और राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम थे। फिरोज खान ने कहा था, 'हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती।' उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। फिरोज के बयान के बाद पाकिस्तान में उस वक्त के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IYNlM2
No comments