Breaking News

इस एक्टर के साथ डांस फिल्म करना चाहती हैं 'दंगल गर्ल', जताई इच्छा

आमिर खान ( Aamir khan ) की फिल्म 'दंगल' ( Dangal ) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सान्‍या मल्‍होत्रा ( Sanya Malhotra ) आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui ) स्‍टारर फिल्‍म 'फोटोग्राफ' में नजर आई थीं, अब अनुराग बसु की फिल्‍म में आदित्‍य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। सान्‍या को डांस से काफी लगाव है और वह अक्‍सर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर विडियोज शेयर करती रहती हैं। अब वह डांस लवर्स के बीच काफी फेमस हो गई हैं।

 

sanya-malhotra-want-to-do-dance-film-with-hrithik-roshan

सान्‍या का डांस के लिए प्‍यार काफी उम्र से ही शुरू हो गया था। वह हर फैमिली गैदरिंग, पार्टियों और शादियों में डांस करती थीं। जल्‍द ही उनकी यह हॉबी, पैशन में बदल गई और उन्‍होंने खुद को बैले, फ्रीस्‍टाइल और जैज में खुद को ट्रेन किया। सान्‍या का नया डांस वीडियो भी मिस नहीं करने वाला है। उनके पोस्‍ट पर ऋतिक रोशन ने 'आउटस्‍टैंडिंग' कॉमेंट किया जो कि खुद एक बेहतरीन डांसर हैं।

 

sanya-malhotra-want-to-do-dance-film-with-hrithik-roshan

सान्या से जब पूछा गया कि क्‍या वह ऋतिक के साथ कोई डांस फिल्‍म करना चाहेंगी तो उन्‍होंने कहा कि यह किसी सपने के पूरे होने जैसा होगा। ऋतिक एक बेहतरीन डांसर हैं और वह डांस फिल्‍म करना चाहती हैं एवं खुद को डांस करते हुए बिग स्‍क्रीन पर देखना चाहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LazjcF

No comments