आतंक का कहर: जब आतंकवाद के दलदल में फंसे भाई को बहन ने मारी गोली, और फिर...
एक हंसता-खेलता परिवार कैसे एक पल में आतंकवाद के अंधेरे में खो जाता है इस बात का अहसास जब तक होता है बहुत देर हो चुकी होती है। कश्मीर और पाकिस्तान में न जाने ऐसे कितने परिवार हैं जो इस दंश को झेल रहे हैं। ऐसी की एक कहानी पर बनी है फिल्म 'Fiza'। 8 September, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को काफी प्राभावित किया था। इस फिल्म में Hrithik Roshan और Karishma Kapoor , जया बच्चन मुख्य किरदार में थे।
'फिजा' फिल्म में दिखाया गया कि एक मासूम लड़का जो पढ़ाई में अव्वल और अपने परिवार के बारे में सोचने वाला कैसे कश्मीर के आतंकवादियों के बहकावे में आ जाता है और गुनाह क दलदल में फंस जाता है। फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन की बहन के रोल में दिखाई दी थीं।
एक दिन करिश्मा का भाई यानी ऋतिक अचानक ही गायब हो जाता है। सभी ने मान लिया था कि वह आतंवादियों के हाथों से मार दिया गया। लेकिन करिश्मा ये मानने के लिए तैयार नहीं होती। वह जुट जाती हैं उसकी खोज में। तभी एक दिन उनका सामने उस सच से होता है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। उनकी मुलकात उनके भाई ऋतिक से होती है जो आतंकवादी बन जाता है। वह उसे समझाने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन ऋतिक कहता है कि अब बहुत देर हो चुकी है। इसके बाद ऋतिक, करिश्मा से खुद को मारकर आजाद करने के लिए कहते हैं। मजबूरी में करिश्मा को अपने ही हाथों से अपने भाई को गोली मारनी पड़ती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GSjjIr
No comments