मरते दम तक श्रीदेवी को अपनी बेटी की इस हरकत से थी नफरत, अब होती है शर्मिंदगी...
बॉलीवुड की चांदनी यानी Sridevi के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी चौंका दिया था। श्रीदेवी की दोनों बेटियां अपनी मां के बेहद करीब थीं। उनके जाने के बाद Boney Kapoor ने उन्हें मां और पिता दोनों का प्यार दिया। हाल ही में Jhanvi Kapoor और Khushi Kapoor एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं जहां उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। वहीं एक इंटरव्यू में खुशी ने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया।
हाल ही में खुशी ने बताया कि उनकी मां और बड़ी बहन को उनकी कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। एक इंटरव्यू के दौरान खुशी ने कहा उनके शरीर पर तीन टैटू हैं। एक टैटू में उन्होंने अपने परिवार के बर्थडे की डेट्स रोमन नंबर्स में लिखवाई हैं। दूसरे में उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड का नाम लिखवाया है। वहीं तीसरा टैटू उनके हिप पर है, जिस पर लिखा है, 'अपनी राह खुद बनाओ'।
इस टैटू को लेकर खुशी अब काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। वहीं उनकी मां को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आया था। क्योंकि श्रीदेवी का मानना था कि टैटू के शौक के लिए खुशी अभी काफी छोटी है। श्रीदेवी ही नहीं जाह्नवी को भी खुशी को ये बात पसंद नहीं थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XIiOWJ
No comments