वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचे वरुण धवन, अचानक एक बुजुर्ग महिला को देख किया कुछ ऐसा...सभी की जा टिकी उनपर नजरें
महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हुआ। इस दौरान बॉलीवुड के कई सुपरस्टार वोट देने के लिए मतदान केंद्र आए। इन्हीं सितारों में से एक, मशहूर एक्टर Varun Dhawan भी वोट देने पहुंचे। लेकिन उन्होंने पोलिंग बूथ पहुंचते ही कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे।
दरअसल, वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन और पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। वोट देने के बाद वरुण धवन जब पोलिंग बूथ से बाहर निकले तभी उनके पीछे एक बुजुर्ग महिला सीढ़ी चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। जैसे ही वरुण ने उन्हें देखा तो उन्हें सहारा देने पहुंच गए।
ऐसा करते देख मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस महिला की मदद करते वरुण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में बुजुर्ग महिला वरुण धवन को आशीर्वाद भी देती दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है की अबतक प्रियंका चोपड़ा जोनस, रेखा, अजय देवगन, आमिर खान और माधुरी दीक्षित समेत कई सितारों ने वोट डाल चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IQCjJf
No comments