बिपाशा के साथ काम करने पर करण ने कही ऐसी बात, नाराज हो सकती है पत्नी
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ जल्द फिल्म 'आदत' में नजर आएंगी। बिपाशा के साथ काम करने को लेकर करण ने कहा, 'उनके साथ काम करना सबसे अच्छा एहसास है। वह काफी अनुशासित हैं। मेरे ख्याल से मैंने उनसे ही अनुशासन में रहना सीखा है। हालांकि मैं उनके बिल्कुल विपरीत हूं। उनमें बहुत एनर्जी है और वह बहुत मौज मस्ती करती हैं। उनके साथ रहने और काम करने के दौरान कोई भी पल बोझिल नहीं होता।'
37 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उन्हें बिपाशा के साथ न सिर्फ घर पर, बल्कि बाहर भी वक्त गुजारना पसंद है। आपको बता दें कि करण के साथ बिपाशा को भी उनके साथ काम करना काफी पसंद है। इससे पहले बिपाशा करण को अपने ड्रीम को-स्टार बता चुकी हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु 'आदत' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, जिसमें करण भी हैं। दोनों कलाकार 2015 में आई 'अलोन' में आखिरी बार साथ नजर आए थे। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित 'आदत' एक रोमांटिक थ्रिलर हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J4CeRt
No comments