Breaking News

ऐसी 'गंदी' फिल्मों में काम करना आसान नहीं था, दिमागी स्थिति खराब हो जाती थी : सनी लियोनी

बॅालीवुड इंडस्ट्री की हॅाट एक्ट्रेस Sunny Leone ने एक बार फिर अपनी वेब सीरीज 'Karenjit Kaur: The untold story' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही इस Web Series का तीसरा और फिनाले सीजन आने वाला है। सीरीज की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। हाल में जब सनी से वेबसीरीज को लेकर बातचीत की तो उन्होंने इसपर अपना रिएक्शन दिया।

 

sunny-leone-broke-down-while-shooting-karenjit-kaur-web-series

सनी ने कहा, 'यह काफी नैचुरल है कि समय के साथ दिमाग एक सदमा से उबर आता है। लेकिन मैंने वो सबकुछ दोबारा एक्सपीरियंस किया। मेरे लिए पॅार्न फिल्मों में काम करना आसान नहीं था। इस सीरीज की शूटिंग के बाद अपनी दिमागी स्थिति से बाहर निकलने में मुझे काफी समय लगा। वेब सीरीज की शूटिंग के बाद मैं सच में टूट गई थी। लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे सभी घटनाओं को एक नई रोशनी में देखने का मौका मिला।'

 

sunny-leone-karenjit-kaur-web-series

बता दें, फिनाले सीजन में उनके 'बिग बॉस' के सफर से लेकर बॉलीवुड में एंट्री दिखाई जाएगी। इसी बीच कुछ लोगों ने इस वेब सीरीज पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ये सब केवल सनी की बोल्ड इमेज बदलने के लिए किया गया।

sunny-leone

इस पर सनी ने कहा कि किसी की सोच और नजरिया बदलना बेहद मुश्किल है। भारत आकर काम करने का उद्देश्य लोगों की सोच से बिल्कुल अलग था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TThvSE

No comments