Breaking News

VIDEO: सतना में बीड़ी कारोबारी से 6 लाख 55 हजार जब्त

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी चेकिंग में सतना जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जीआरपी ने एक संदिग्ध युवक के पास से तलाशी के दौरान 6लाख 55 हजार रूपए बरामद किए हैं. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ये रकम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लेकर सतना आ रहा था. युवक इस रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद जीआरपी ने रकम जब्त कर जिला प्रशासन को सूचना दी. जिला प्रशासन के निर्देश पर एसएसटी टीम मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की. युवक का नाम मोहम्मद नसीम है, जो मूल रूप से सतना के नजीराबाद का रहने वाला है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2UsOcM1

No comments