Breaking News

VIDEO: इंदौर-भोपाल में स्वच्छता को कैश कराएगी BJP, बनाया ये प्लान

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने भले ही इंदौर और भोपाल लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हो, लेकिन दोनों सीटों के लिए बिग प्लान तैयार कर लिया गया है. बीजेपी इस बिग प्लान के तहत चुनाव प्रचार-प्रसार में स्वच्छता को बड़ा मुद्दा बनायेगी. स्वच्छता के मामले में इंदौर और भोपाल टॉप शहरों में शामिल हैं. बीजेपी इंदौर के अलावा भोपाल लोकसभा सीट पर प्रचार-प्रसार के दौरान स्वच्छता को रणनीति में शामिल किया है. दोनों संसदीय क्षेत्र में अपने प्लान के तहत बीजेपी स्वच्छता को लेकर किए गए कामों को जनता के बीच रखेगी. भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने दिग्गिजय सिंह को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. लेकिन प्रचार-प्रसार के दौरान बीजेपी स्वच्छता के मामले में टॉप शहरों में सुमार भोपाल की उपलब्धि को जनता के बीच गिनाकर वोट मांगेगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Ut6UC3

No comments