VIDEO: 'नमो अगेन' टीम के साथ भोपालवासियों ने लगाई दौड़, नारे- 'भगवाधारी हूं आतंकवादी नहीं'
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'रन फॉर मोदी अगेन' का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी वासियों ने नमों अगेन टीम के साथ दौड़ लगाई. राजधानी भोपाल में मोदी सपोटर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा विजयी बनाने के लिए दौड़ का आयोजन किया. राजधानी के वीआईपी रोड पर ये दौड़ रखी गई. हालांकि इस दौड़ पर गर्मी का असर भी देखने को मिला. बता दें कि इस दौड़ में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने वाले थे, लेकिन गर्मी की वजह से काफी कम लोग ही इसमें हिस्सा ले पाए. बहरहाल, मोदी अगेन टीम पूरे देश में पीएम मोदी के लिए प्रचार कर रही है. बता दें कि ये दौड़ बीते 25 मार्च को इंडिया गेट से शुरू हुई है, जो आगामी 13 मई को अमृतसर में खत्म होगी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GJWZiL
No comments