Breaking News

VIDEO: बुरहानपुर में पेयजल संकट गहराया, लोगों ने लगाई मदद की गुहार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा भी सातवें आसमान पर है. गर्मी के चलते भूजलस्तर में गिरावट आ गई है. जिसकी वजह से बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है. महिलाओं को पानी जुटाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान के लिए परेशान महिलाएं जनप्रतिनिधियों के घरों पर दस्तक दे रही हैं. उपनगर लालबाग के गुलाबगंज वार्ड की महिलाएं पूर्व विधायक अर्चना चिटनीस के घर पहुंची और अपनी तकलीफ बताई. इस पर खूद अर्चना चिटनीस ने मोर्चा संभाला और नगर निगम से टैंकर बुलवाकर सिस्टमेटिक ढंग से पानी का वितरण कराया. ( शारिक की रिपोर्ट )

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2UFjqe3

No comments