VIDEO: पानी निकालने के लिए यहां जान-जोखिम में डालकर कुएं में उतरते हैं लोग
मध्य प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के गृह जिले बैतूल में ग्रामीण दूषित मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं. यहां मटमैला पानी भी इतनी आसानी से नहीं मिलता, इसके लिए बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे कई फीट गहरे कुएं में उतरते हैं. इतना ही नहीं पानी के लिए महिलाएं चिलचिलाती धूप में मिलों पैदल चलती हैं. बता दें कि करीब 500 की आबादी वाले मेंढा गांव में कुल चार हैंडपंप हैं और चारों ही बंद पड़े हैं. वहीं पीएचई विभाग की माने तो गांव में ऐसी कोई स्थिति नहीं है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2HXhOKN
No comments