Breaking News

VIDEO: ये क्या बोल गए गुरू, “इस देश का लोकतंत्र, जो गुंडा तंत्र…..है उसे जिताना है!”

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा ‘ इस देश का लोकतंत्र, जो गुंडा तंत्र, डंडा तंत्र, भय तंत्र, ट्रोल तंत्र बन गया है, उसे जीताना है.’ अपने भाषण के दौरान सिद्धू ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. वहीं दिग्विजय सिंह के लिए वोट भी मांगे. भोपाल संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी कि 12 मई को मतदान है. इस वक्त यहां जोर-शोर से प्रचार चल रहा है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GSpX0Y

No comments