शादी टूटने की अफवाहों के बीच प्रियंका ने होने वाली भाभी को किया अनफॉलो, तो इशिता ने डिलीट की सारी तस्वीरें, जानें वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra के इन दिनों कई वजहों के चलते सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर उनके सगे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी कैंसिल होने से उनकी फैमिली दुखी है। वहीं दूसरी ओर उनके पति निक जोनस के भाई की शादी की खबरें जोरों पर हैं। बीते दिनों जो जोनस की शादी का वीडियो सामने है। वहीं अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
बीतें दिनों प्रियंका की होने वाली भाई इशिता कुमार की तबियत अचानक ही खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। इशिता कुमार ने अस्पताल से खुद की एक तस्वीर भी पिछले दिनों पोस्ट की थी और इस तरह से लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया था कि शायद उन्हें अपनी इस सर्जरी के कारण कुछ समय चाहिए। लेकिन अब अचानक ही उन्होंने जो किया वो काफी चौंकाने वाला है।
दरअसल, इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धार्थ के साथ अपने रोका समारोह से सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें प्रियंका के पति, निक जोनस ने भी भाग लिया था। इतना ही नहीं, प्रियंका और सिद्धार्थ दोनों ने इशिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DMsWWT
No comments