Breaking News

राजघरानों से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, धन-दौलत की कोई कमी नहीं, रहती हैं राजकुमारियों की तरह

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल सोनल चौहान ने हाल में अपना 32 वां बर्थडे मनाया है। अभिनेत्री सोनल एक रॉयल फैमिली से हैं। उनके पूर्वज रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं। सोनल के अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि राजघराने या रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।

राजघरानों से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, धन-दौलत की कोई कमी नहीं, रहती हैं राजकुमारियों की तरह

भाग्यश्री:
अभिनेत्री भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। उनकी यह फिल्म सुपरहिट हुई और वह रातों रात स्टार बन गईं। हांलाकि उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया और शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाग्यश्री महाराष्ट्र में संगली के रॉयल मराठी फैमिली से हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवरधनराव संगली के राजा हैं।

राजघरानों से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, धन-दौलत की कोई कमी नहीं, रहती हैं राजकुमारियों की तरह

सोहा अली खान:
अभिनेत्री सोहा अली खान भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि सोहा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी है। मंसूर अली खान पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे।

राजघरानों से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, धन-दौलत की कोई कमी नहीं, रहती हैं राजकुमारियों की तरह

रायमा और रिया सेन:
अभिनेत्री रायमा सेन और उनकी बहन रिया सेन भी रॉयल फैमिली से हैं। वह त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। इनकी पैतृक दादी इला देवी कूच बिहार की रानी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। बता दें कि उनकी पैतृक ग्रेट दादी बड़ोदा के सायजीराव गायकवाड़ की एकलौती बेटी थीं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VHxmtb

No comments