''स्काई फायर'' वेब सीरीज से कमबैक करेंगी जन्नत की एक्ट्रेस
फिल्म 'जन्नत' से मशहूर हुई अदाकारा सोनल चौहान ने पिछले साल फिल्म 'पलटन' और 'जैक एंड दिल' से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनल ने बताया कि वह जल्द ही वेब सीरीज 'स्काई फायर' में नजर आएंगी। जिसको सौमिक सेन निर्देशित करेंगे।
सोनम का कहना है, 'मुझे ऐसा कभी दिमाग में नहीं आया कि मैंने इंडस्ट्री को सक्सेफुल फिल्म दी है, तो अब मुझे इस बात का फायदा उठाना चाहिए और आगे भी काम करना चाहिए।' उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मीं अभिनेत्री सोनल एक रॉयल फैमिली से हैं। उनके पूर्वज मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं। सोनल के अलावा यहां बात करेंगे उन फिल्मी सितारों की जो सोनल की तरह शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
बता दें सोनल ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में भी काम किया है। इतना नहीं उन्होंने कई साउथ फिल्में भी की हैं। लेकिन ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में नहीं टीकी। अब सोनल ने डिजिटल प्लेफॉर्म के जरिए कमबैक करने का मन बनाया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WQ2pjc
No comments