Breaking News

PM Modi पर बॉलीवुड के इस एक्टर ने यूपी में 10 लाख बच्चों के फेल होने पर कही ऐसी बात, तेजी से वायरल हुआ ट्वीट

इनदिनों चुनावी माहोल काफी गरमाया हुआ है। लोकसभा चुनावों के लिए अलग-अलग चरणों में वोटिंग चल रही है। वहीं हर कोई दौड़ में आगे निकलना चाहता है। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। वहीं हमेशा ही अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले एक्टर और डायरेक्टर ( Kamaal R Khan ) ने एक बार फिल्म प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )पर निशाना साधा है।

Prime Minister Narendra Modi Kamal R Khan

केआरके ने हाल ही में एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने उत्तर प्रदेश में 10 लाख बच्चों के फेल होने को लेकर ट्वीट किया और लिखा, 'यूपी ( UP Board )में 2019 की परीक्षाओं में 10 लाख छात्र फेल हो गए। कौन जिम्मेदार है? कोई नहीं! क्योंकि छात्र अच्छे से जानते हैं कि वे चाय और पकौड़ा बेच सकते हैं और खुद को गर्व से देशभक्त भी कह सकते हैं। मुझे उनके माता-पिता के लिए दुख होता है। क्योंकि माता-पिता कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे फेल हों।'

Kamal R Khan

अपने इस ट्वीट के जरिए केआरके अभिभावकों के दर्द का इजहार किया है। उनक कहाना है कि बच्चों के फेल होने से मां-बाप परेशान होते हैं। कमाल आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के चलते चर्चा में रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GUUSsj

No comments