Breaking News

VIDEO: मतदाता जागरूक्ता के लिए हुई मैराथन दौड़, आला अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश के शाजापुर में आज मतदाता जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें कलेक्टर, एडीएम सहित जिले के आला अधिकारी व स्कूली बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम में शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया. शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई ये मैराथन दौड़ हाईवे से होते हुए आजाद चौक पहुंची. आयोजन की शुरुआत में कलेक्टर ने सभी लोगों को मतदान करने की सामूहिक शपथ भी दिलवाई. वहीं इस आयोजन की खास बात यह रही कि जिला कलेक्टर श्रीकांत बनोठ खुद बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए पूरे समय मैराथन में दौड़ते दिखे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2IYy0vw

No comments