जानिये क्या हुआ, जब आधी रात घर में घुसा 12 फीट लंबा मगरमच्छ
अशोकनगर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर दमोह परिक्षेत्र के घाट पिपरिया में एक 12 फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया. रात करबी 2:30 बजे घुसे इस मगरमच्छ को देखकर घर के लोग बुरी तरह डर गए. शोरगुल किए जाने के बाद वहां तुरंत ही आसपास के लोग जमा हो गए. लोगों ने मदद के लिए बिना समय गवाएं 100 नंबर पर डायल किया. मदद के लिए 100 डायल के कर्मचारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए. जल्दी ही उन्हें मगरमच्छ को काबू करने में कामयाबी मिल गई. इसके बाद दमोह वन रेंज के कर्मचारी मगरमच्छ को लेकर सिंगौरगढ़ के लिए रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार मगरमच्छ को सिंगौरगढ़ वन परिक्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा. गनीमत इस बात की रही कि घर में मगरमच्छ के घुसते ही सो रहे लोगों की नींद समय पर खुल गई और एक बड़ी घटना टल गई. (अशोकनगर से धर्मेश पांडे)from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LMnV6g
No comments