Breaking News

मुंबई की तेज बारिश से परेशान हुई कृति सेनन, खराब मौसम के कारण झेलनी पड़ी ये बड़ी परेशानी

पिछले दो-तीन दिन से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी मुसीबत में फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं ' Kriti Sanon'।

kriti-sanon-land-in-ahmedabad

खबरों के अनुसार कृति सेनन को मुंबई जाना था लेकिन बारिश ने उन्हें अहमदाबाद पहुंचा दिया है। दरअसल कृति सेनन दिल्ली में एक मैगजीन के शूट के लिए गई हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाने की लिए फ्लाइट ली।

kriti-sanon-movies

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण कृति सेनन की फ्लाइट को मुंबई लैंड करवाना नामुमकिन था। ऐसे में पायलेट ने कोई बड़ा रिस्क लिए बिना फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर कृति सेनन को देखकर वहां मौजूद उनके फैंस सेल्फी लेने लगे।

 

kriti-sanon

गौरतलब है कि मुंबई पहुंचने के बाद कृति सेनन को जांबिया के लिए रवाना होना था, लेकिन अब उनका जाना कैंसिल हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XsOrbq

No comments